Beijing बीजिंग: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और दोनों पक्ष किसी भी प्रकार की नरमी के संकेत नहीं दे रहे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीन पर लगाए गए नए टैरिफ के जवाब में बीजिंग ने सभी अमेरिकी वस्तुओं पर 34% का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है, जिससे अमेरिकी कंपनियों को चीन के बड़े बाजार में भारी झटका लगा है।
यह कदम अमेरिकी कृषि उत्पादकों के लिए विशेष रूप से नुकसानदायक है। पहले से ही उनकी वस्तुओं पर 10 से 15% तक के शुल्क लग चुके थे और अब उस पर 34% और जुड़ने से चीन में उनकी प्रतिस्पर्धा समाप्त हो सकती है। बीजिंग वैकल्पिक स्रोतों से अनाज खरीदने के लिए तैयार दिख रहा है, जिससे ट्रम्प के ग्रामीण समर्थक क्षेत्रों पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।