World वर्ल्ड: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए चीनी आयात शुल्क को लेकर अमेरिका में पहली कानूनी चुनौती सामने आई है। एक कानूनी समूह ने गुरुवार को फ्लोरिडा की एक संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया, जिसमें ट्रंप पर अपनी संवैधानिक सीमाओं से परे जाकर टैरिफ लागू करने का आरोप लगाया गया है।
मुकदमे में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत 1 फरवरी और 3 अप्रैल को घोषित टैरिफ लगाने का जो निर्णय लिया, वह राष्ट्रपति की कानूनी शक्तियों के बाहर का था। याचिकाकर्ता समूह ने अदालत से इन टैरिफों को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।