World वर्ल्ड: वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 99.2 अरब डॉलर दर्ज किया गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान चीन से कुल आयात 113.5 अरब डॉलर रहा, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, बैटरियां और सोलर सेल्स प्रमुख रहे। केवल मार्च महीने में चीन से आयात 25% बढ़कर 9.7 अरब डॉलर पर पहुंचा।
दूसरी ओर, भारत का चीन को निर्यात 14.5% घटकर मार्च में केवल 1.5 अरब डॉलर रहा। पूरे साल में भारत का चीन को कुल निर्यात 14.3 अरब डॉलर पर सिमट गया, जो 2013-14 से भी कम है।