World: म्यांमार में मृतकों की संख्या 2,886 तक पहुंची

Update: 2025-04-02 14:34 GMT

World वर्ल्ड: म्यांमार में 1 अप्रैल को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 2,886 लोगों की जान चली गई और 4,639 लोग घायल हो गए हैं। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, म्यांमार के राज्य प्रशासन परिषद के सूचना दल ने इस बात की पुष्टि की है। इसके अलावा, 373 लोग अब भी लापता हैं।

भूकंप के कारण म्यांमार के विभिन्न इलाकों में इमारतें ढह गईं और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं, लेकिन हालात बेहद मुश्किल हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील की गई है।



Tags:    

Similar News