World वर्ल्ड: वैश्विक बाजारों में हलचल के बीच कच्चे तेल की कीमतें महामारी के दिनों के बाद सबसे निचले स्तर की ओर बढ़ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए नए टैरिफ और ओपेक प्लस (OPEC+) देशों द्वारा उत्पादन बढ़ाने के फैसले से बाजार में तेज गिरावट देखी गई है।
ब्रेंट क्रूड की कीमत $2.29 की गिरावट के साथ $67.85 प्रति बैरल पर पहुंच गई, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड $2.32 गिरकर $64.63 प्रति बैरल हो गया। यह दोनों दरें पिछले छह महीनों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट का संकेत देती हैं।
ओपेक+ ने मई से अपने उत्पादन लक्ष्य को बढ़ाकर 4.11 लाख बैरल प्रतिदिन कर दिया है, जो पहले 1.35 लाख बैरल था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला ऐसे समय आया है जब बाजार पहले से ही दबाव में है।