world वर्ल्ड: यूक्रेन की state-owned वाली रेलवे कंपनी, Ukrzaliznytsia, ने सोमवार को बताया कि उनके ऑनलाइन सिस्टम को बड़े पैमाने पर साइबर हमले का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि सिस्टम की बहाली जारी है, लेकिन ट्रेन यातायात बिना किसी देरी के सामान्य रूप से चल रहा है।
यह साइबर हमला यूक्रेन की महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ है, लेकिन अब तक यात्री सेवाओं में कोई बाधा नहीं आई है। यूक्रेन सरकार और संबंधित एजेंसियां हमले की जांच कर रही हैं और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं।