World वर्ल्ड: अमेरिका द्वारा लगाए गए नए व्यापार शुल्कों (टैरिफ) के जवाब में चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर अमेरिका से तुरंत इन टैरिफ को हटाने की मांग की और कहा कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए ठोस जवाबी कदम उठाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में चीन सहित कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके तहत चीन से आने वाले उत्पादों पर 34% तक का अतिरिक्त शुल्क लगेगा, जो पहले से ही लागू 20% शुल्क के साथ मिलकर 54% तक पहुंच जाएगा। इस कदम के बाद चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव और बढ़ने की संभावना है।