World वर्ल्ड: अमेरिका ने शनिवार से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नई 10% आयात शुल्क (Tariff) की वसूली शुरू कर दी है। यह टैरिफ कई देशों से आने वाले सभी सामानों पर लागू किया गया है और अगले सप्ताह से 57 बड़े व्यापारिक साझेदारों पर और ज्यादा शुल्क लगाए जाएंगे। इस कदम से विश्व व्यापार व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, सऊदी अरब, मिस्र और कोलंबिया जैसे देशों को तुरंत इस शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कच्चा तेल, दवाएं, चिप्स और कुछ अन्य वस्तुओं को छूट दी गई है। चीन और यूरोपीय यूनियन से आने वाले सामान पर अगले हफ्ते 20% से 34% तक अतिरिक्त शुल्क लगेगा।