World वर्ल्ड: दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में जंगल की आग के कारण 24 लोगों की मौत हो गई, और एक अग्निशमन हेलीकॉप्टर crash हो गया जिसमें पायलट की मौत हो गई। यह जंगल की आग दक्षिण कोरिया की सबसे भयंकर आगों में से एक मानी जा रही है। आग ने 27,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया है।
आग की लपटें तेज हवाओं और शुष्क मौसम के कारण तेजी से फैल रही हैं, जिससे पूरी बस्तियाँ जल कर खाक हो गई हैं। सरकार ने 10,000 से अधिक अग्निशमनकर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया है, जबकि 87 हेलीकॉप्टरों का उपयोग भी किया जा रहा है।