महिला अपने पति के साथ बेडरूम कर रही थी रोमांस, गलती से मोबाइल सोशल मीडिया में हो गया लाइव, फिर

फिलहाल महिला ने बताया कि यह सब उसकी गलती से हुआ है।

Update: 2021-12-15 10:00 GMT

सोशल मीडिया जितनी अच्छी चीज है इससे उतना ही अलर्ट रहने की जरूरत है। कई बार लोगों की अनचाही चीजें भी सोशल मीडिया की जरिए तमाम अन्य लोगों के पास पहुंच जाती हैं। अमेरिका की एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ और जब वह अपने पति के साथ बेडरूम में थी तो एक गलती के चलते उसका मोबाइल सोशल मीडिया में लाइव हो गया। इसका एहसास तब हुआ जब उसके एक दोस्त ने फोन करके उसे बताया।

दरअसल, यह घटना अमेरिका की एक महिला के साथ हुई है। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने सोशल मीडिया स्पेस पर इस घटना के बारे में खुद बताया है। उसने कहा कि जब वह अपने पति के साथ बेडरूम में रोमांस कर रही थी तो उसने इस पल को कैमरे में रिकॉर्ड करना चाहा। इसके लिए उसने पास में ही पड़ा मोबाइल उठाया और इसे ऑन किया, लेकिन यहीं उससे चूक हो गई।
वह पति के साथ अपने निजी पल को रिकॉर्ड करना चाह रही थी लेकिन ना मालूम कैसे अचानक से फेसबुक लाइव शुरू हो गया। इसके बावजूद भी महिला को पता नहीं चल पाया कि सोशल मीडिया पर यह सब लाइव हो चल है। यह वीडियो कुछ देर तक चलता रहा। महिला के पति को भी नहीं पता चल पाया क्योंकि मोबाइल महिला के हाथ में था और उसी ने वीडियो ऑन करके रख दिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के इस लाइव को कई लोगों ने देखा, जिसमें महिला के पिता भी शामिल थे करीब 46 लोगों ने इस लाइव को देख लिया। इस दौरान महिला के एक दोस्त ने जब उसे फोन मिलाया तो वह हक्का-बक्का रह गई। हालांकि उसने वीडियो को तत्काल हटाया लेकिन तब तक काफी लोग देख चुके थे। फिलहाल महिला ने बताया कि यह सब उसकी गलती से हुआ है।

Tags:    

Similar News