रूस-यूक्रेन जंग थमेगी? सीजफायर डील पर Russian अफसर ने रखी नई शर्तें
रूस-यूक्रेन जंग थमेगी
New Delhi.नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुए तीन साल से ज़्यादा का समय बीत चुका है। अब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है।दरअसल, रूसी वार्ताकारों ने सोमवार को अपने यूक्रेनी समकक्षों को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें पूर्ण युद्धविराम के लिए मास्को की शर्तें रखी गईं। रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की ने भी कहा कि रूस ने कुछ इलाकों में दो से तीन दिन के युद्धविराम का सुझाव दिया है।
द गार्जियन के मुताबिक, रूस ने किसी भी तरह के बिना शर्त युद्धविराम समझौते को खारिज कर दिया है। वहीं, यूक्रेन ने इस महीने के अंत तक एक और दौर की वार्ता आयोजित करने की बात कही है।तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता के बारे में ज़ेलेंस्की ने क्या कहा?