डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा- अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय व्यापक कदम उठाए तो कोविड महामारी 2022 में हो सकती है खत्म

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा

Update: 2022-01-24 13:07 GMT
जिनेवा, एएनआइ। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अगर व्यापक उपाय करे तो 2022 में कोरोना महामारी को समाप्त कर सकता है। इस साल महामारी के बारे में टेड्रोस ने डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड के 150 वें सत्र के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि डब्ल्यूएचओ राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर साक्ष्य, रणनीति, उपकरण और तकनीकी और परिचालन सहायता देशों को प्रदान करने के लिए काम करना जारी रखता है। यदि देश इन सभी रणनीतियों और उपकरणों का व्यापक तरीके से उपयोग करते हैं, तो हम तीव्र चरण को समाप्त कर सकते हैं।
डब्ल्यूएचओ प्रमुख के अनुसार, इस तरह की आपात स्थितियों को रोकने के लिए महामारी से सबक सीखने और नए समाधान विकसित करने की आवश्यकता है। इसके लिए तब तक इंतजार नहीं करना चाहिए, जब तक कि महामारी खत्म न हो जाए।
दुनिया में रविवार को 36.46 लाख नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 17.18 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 9,047 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 7.79 लाख मरीजों के साथ टॉप पर है, जबकि 4 लाख नए मामलों के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। वहीं, भारत तीसरे नंबर पर है।
भारत में नए संक्रमितों के केस में आई कमी
ज्ञात हो कि देश में लगातार 5वें दिन 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 27,469 की कमी आई है, यानी 8.23 फीसद कम केस दर्ज किए गए हैं।
शनिवार को 3 लाख 33 हजार 533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए थे, जबकि 525 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। वहीं गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस की बात करें तो फिलहाल देश में कुल 22.43 लाख एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस का ये आंकड़ा तीसरी लहर में पहली बार 22 लाख के पार पहुंचा है।
इस बीच, सरकार ने कहा है कि कोविड के रोजाना के केसों में 15 फरवरी के बाद गिरावट आने लगेगी। कुछ राज्यों और मेट्रो सिटी में 15 फरवरी के बाद केस कम होंगे और संक्रमण में स्थिरता आने लगेगी। सूत्र के मुताबिक, वैक्सीनेशन के चलते तीसरी लहर का असर काफी कम हो गया है।
Tags:    

Similar News

-->