वॉर ब्रेकिंग: यूक्रेन का दावा, रूस के 8 टैंक उड़ाए

देखें वीडियो।

Update: 2022-03-27 05:25 GMT

नई दिल्ली: यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने रूस को बड़े हमलों को अंजाम देने से रोक दिया है. दावा किया है कि यूक्रेन ने रूस के 8 टैंक, 8 बख्तरबंद वाहन, 3 कार और एक मोर्टार को ध्वस्त कर दिया.

यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने कहा कि रूस ने जो ह्यूमन कॉरिडोर खोला था उसके जरिए 40 हजार से अधिक यूक्रेनियन को जबरन प्रवेश नहीं दिया गया.
रूस की मंशा जंग खत्म करने की नजर नहीं आ रही है. क्योंकि एक महीन से वह लगातार यूक्रेन पर हमले करने के बाद भी थमा नहीं है. बीते दिन पुतिन ने उत्तरी अटलांटिक में परमाणु पनडुब्बियां उतार दी थीं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुतिन की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति सत्ता में नहीं रहना चाहिए.


Tags:    

Similar News