नई दिल्ली: यूक्रेन के Konotop शहर के मेयर का दावा है कि रूसी सेना ने उनको अल्टीमेटम दिया है कि सरेंडर कर दें वर्ना शहर को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा.

रूसी मिलिट्री के खिलाफ यूक्रेन के लोग खुलकर सामने आ रहे हैं. Starobilsk के Luhansk में लोगों ने रूसी काफिले का रास्ता ब्लॉक कर लिया है.
यूक्रेन में पासपोर्ट की वजह से 16 साल के लड़के की जान बच गई है. ब्लास्ट के बाद बम के धातु का हिस्सा बच्चे की तरफ बढ़ा और पासपोर्ट में अटक गया. फिलहाल बच्चे की सर्जरी हो रही है. यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच स्पेन ने कहा है कि वह यूक्रेन को आक्रामक हथियार देगा.
 रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है. रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है, मिसाइलें दाग रही है. इसके अलावा Kherson शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं.






Tags: