नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का ठिकाना हाल के दिनों में रहस्य में है. युद्ध के बीच आखिर जेलेंस्की कहां है? उन्होंने दावा किया था कि वह देश की राजधानी कीव नहीं छोड़ेंगे. इससे पहले, ज़ेलेंस्की ने यह भी दावा किया था कि वह रूसी सैन्य अभियान का "नंबर 1 टारगेट" थे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके जीवन और उसके परिवार के ये हमला सीधा खतरा था.

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेनी अधिकारियों के पास एक योजना है, अगर राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की देश में चल रहे रूसी सैन्य अभियान का शिकार भी हो जाते हैं और उनकी मौत भी हो जाती है तो यूक्रेन के पास एक योजना है जिसकी वजह से यूक्रेन में वहां की सरकार कायम रहेगी.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक इंटरव्यू में कहा, "यूक्रेनी के पास योजना है कि मैं इस बारे में बात नहीं करने जा रहा हूं या किसी भी डिटेल में नहीं जा रहा हूं कि लेकिन यह तय है कि यूक्रेन में सरकार की निरंतरता 'continuity of government'जारी रहेगी. ऐसा किसी भी तरह से होगा ही."

Tags: