World वर्ल्ड: वियतनाम ने US टैरिफ को 22% से 28% तक कम करने की उम्मीद में चीन से अमेरिका भेजे जा रहे माल पर सख्ती से रोक लगाने का फैसला लिया है। वाशिंगटन ने आरोप लगाया है कि हनोई से “मेड इन वियतनाम” टैग लगाकर चीन अमेरिकी टैरिफ से बच रहा है।
इस पर कार्रवाई करते हुए वियतनाम सरकार अब ट्रांजिट के जरिए हो रही ऐसी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाएगी और चीन को होने वाले डुअल-यूज़ (सामरिक और सामान्य दोनों प्रयोगों वाले) निर्यातों पर भी नियंत्रण करेगी।
हाल ही में अमेरिकी अधिकारियों के साथ मुलाकात में वियतनामी उप प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर बातचीत की। हालांकि अमेरिका ने फिलहाल 46% टैरिफ को 90 दिनों के लिए निलंबित किया है, लेकिन दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता शुरू हो चुकी है।