ढाका: बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम मामलों के राज्यमंत्री इशराक हुसैन की संदिग्ध ड्रग्स अड्डे पर हथियार लेकर पहुंचने की कार्रवाई पर बहस छिड़ गई है। शनिवार को ढाका के गंडारिया इलाके में हुई घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक हाथ में मेगाफोन और दूसरे में पिस्तौल लेकर लोगों के पीछे दौड़ते दिखाई दिए।
उनके साथ सादे कपड़ों में कुछ सहयोगी भी मौजूद थे। इनमें कम से कम एक अन्य व्यक्ति के पास भी हथियार दिखाई दिया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों को बाद में स्थानीय पुलिस को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार, उसे अभियान की पहले से जानकारी नहीं दी गई थी।
घटना गंडारिया रेलवे स्टेशन के पास एक बस्ती की बताई गई है। स्थानीय पुलिस को छह से सात लोगों को सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है। 
आलोचनाओं के बीच हुसैन ने कहा कि उनका हथियार वैध है और उन्होंने न किसी को धमकाया, न गोली चलाई। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों और कथित रूप से प्रभावी पुलिस कार्रवाई नहीं होने के कारण वे नशे के कारोबार के खिलाफ सामाजिक प्रतिरोध खड़ा कर रहे थे।
Tags: