World वर्ल्ड: यू.एस. सीनेट के डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने सोमवार को एक नया विधेयक पेश किया, जिसे "Presidential Airlift Security Act" कहा गया। इस विधेयक का उद्देश्य किसी भी विदेशी विमान को एयर फोर्स वन के रूप में उपयोग से रोकना है। एयर फोर्स वन वह विमान है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति के हवाई यात्रा के लिए किया जाता है।
हालांकि, इस विधेयक के कानून बनने की संभावना कम है, क्योंकि रिपब्लिकन के पास सीनेट और प्रतिनिधि सभा में बहुमत है और उन्हें इसे पारित करने के लिए मंजूरी देनी होगी।