World वर्ल्ड: अमेरिका की सीनेट ने कैलीफोर्निया की 2035 तक पेट्रोल-डीजल वाहनों की बिक्री बंद करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली योजना को रोकने के लिए वोट किया है। यह योजना 11 अन्य राज्यों में भी लागू होनी थी, जो अमेरिकी ऑटो मार्केट का लगभग एक तिहाई हिस्सा हैं।
यह निर्णय पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के शासनकाल में पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) द्वारा कैलीफोर्निया को दी गई छूट को रद्द करने की दिशा में लिया गया है। कैलीफोर्निया ने 2035 तक नए वाहनों में से कम से कम 80% को इलेक्ट्रिक मॉडल बनाने की योजना बनाई थी।
सीनेट के इस कदम को जनरल मोटर्स, टोयोटा, वोक्सवैगन जैसे बड़े वाहन निर्माता कंपनियों ने समर्थन दिया है।