अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को सबसे बड़ी चेतावनी, आज रात एक सभ्यता खत्म हो जाएगी, दुनिया में मची खलबली!

ईरान में आज रात कयामत!

Update: 2026-04-07 12:29 GMT

नई दिल्ली: ईरान जंग बीते छह हफ्ते से जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, जिसकी मियाद खत्म होने जा रही है. लेकिन इससे पहले ही ट्रंप ने ईरान को एक और बड़ी धमकी दे दी है.

ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए कहा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं ऐसा नहीं चाहता लेकिन शायद ऐसा होगा. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब हमने ईरान में सत्ता बदल दी है. अब वहां पहले की तुलना में स्मार्ट और कम कट्टरपंथी लोग हैं. किसे पता कि कुछ क्रांतिकारी कदम उठा लिया जाए? हमें आज रात पता चल जाएगा. यह दुनिया के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण पल हो सकता है. 47 साल की उगाही, भ्रष्टाचार और मौत का तांडव आखिरकार खतम होगा. ईश्वर महान है. ईरानी जनता पर कृपया बनाए रखे.
ईरान ने शारजाह पर किया अटैक
अमेरिका और इजरायल ने समयसीमा खत्म होने से पहले ही ईरान पर अटैक शुरू कर दिया है. ईरान के ब्रिज और रेलवे लाइन को निशाना बनाया जा रहा है. लेकिन ईरान ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया है. ईरान ने यूएई के शारजाह पर अटैक किया है. ईरान की आईआरजीसी ने पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से मिसाइलों दागी हैं.

 

Tags:    

Similar News