World वर्ल्ड: स्पेन के PM पेड्रो सांचेज़ ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ योजना पर अस्थायी रोक लगाने से अंतरराष्ट्रीय बातचीत के रास्ते खुल सकते हैं। वियतनाम की आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि इस कदम से देशों के बीच संभावित समझौते की उम्मीद जगी है, हालांकि उन्होंने इसके कार्यान्वयन से जुड़ी विस्तृत जानकारी पर सतर्क रुख भी अपनाया।
उन्होंने कहा कि जब तक योजना की पूरी जानकारी सामने नहीं आती, तब तक कोई ठोस टिप्पणी करना जल्दबाज़ी होगी, लेकिन यह एक सकारात्मक संकेत हो सकता है।