New Delhi नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ को 9 जुलाई 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला व्हाइट हाउस द्वारा जारी कार्यकारी आदेश के तहत लिया गया। इससे भारत को व्यापार वार्ता के लिए अहम समय मिला है।
2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत लगभग 60 देशों पर आयात शुल्क बढ़ाने का आदेश दिया था, जिससे स्टील से लेकर श्रिम्प तक की बिक्री प्रभावित हो सकती थी। भारत पर 26% अतिरिक्त शुल्क लगाया गया था, हालांकि अब इसे 90 दिनों के लिए रोका गया है। यह छूट चीन, हांगकांग और मकाऊ पर लागू नहीं होगी।हालांकि 10% की आधारभूत ड्यूटी अभी भी बनी रहेगी।