World वर्ल्ड: अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से जारी व्यापार तनाव को कम करने के लिए बातचीत का पहला चरण शनिवार से स्विट्ज़रलैंड में शुरू होने जा रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने पुष्टि की है कि यह वार्ता प्रारंभिक स्तर की होगी और इसे अभी "उन्नत बातचीत" नहीं कहा जा सकता।
इस अहम बैठक में बेसेंट के साथ अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रियर भी शामिल होंगे, लेकिन व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो इस वार्ता का हिस्सा नहीं होंगे। अमेरिका की ओर से यह स्पष्ट संकेत है कि बातचीत को सौम्यता से शुरू किया जा रहा है।