जापान के नागासाकी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

Update: 2023-05-12 01:58 GMT

दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया, G7 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के लिए जापान के नागासाकी शहर पहुंचे है। इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी जापान में टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर पहुंचीं है, जहां जापान और मार्शल द्वीप समूह में भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने उनका स्वागत किया

केंद्रीय वित्त मंत्री जापान की आधिकारिक दो दिवसीय यात्रा पर हैं।  आज यानि 12 मई, 2023 जी7 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में 'साझेदार देशों के साथ संवाद' पर चर्चा होनी है। वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि अपनी यात्रा के दौरान सीतारमण अपने समकक्षों के साथ बहुपक्षीय और द्विपक्षीय जुड़ाव भी करेंगी, इसके अलावा व्यापारिक नेताओं और निवेशकों के साथ एक गोलमेज बैठक भी करेंगी।

Tags:    

Similar News

-->