World वर्ल्ड: यूक्रेन के शीर्ष जनरल ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेनी बलों ने उत्तर-पश्चिमी सुमी क्षेत्र में रूस की अग्रिम बढ़त को रोक दिया है। जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने अपने बयान में बताया कि, सुमी क्षेत्र की सीमा पर रूस की सेना का आक्रमण रुक चुका है और युद्ध रेखा स्थिर हो गई है।
रूस ने अप्रैल में दावा किया था कि उसने यूक्रेनी बलों को पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र से खदेड़ दिया है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेनाओं को सुमी क्षेत्र में एक "बफर जोन" बनाने का आदेश दिया था।यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जून के प्रारंभ में कहा था कि उनके सैनिक रूस के आक्रमणों को नाकाम कर रहे हैं और उन्होंने एंड्रीवका गांव को फिर से प्राप्त किया।