Kherson खेरसों: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर रहे हैं। हाल ही में यूक्रेन ने रूस के कंट्रोल वाले खेरसॉन इलाके में भयंकर हमले किए। ड्रोन से न्यू ईयर पार्टी पर हमला किया गया। इस हमले में कई लोगों की जान चली गई।
ड्रोन अटैक का निशाना खेरसॉन इलाके के ब्लैक सी कोस्ट पर खोरली गांव में एक कैफे और होटल था। उस समय वहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन हो रहा था। सभी लोग पार्टी का मज़ा ले रहे थे। इसीलिए यूक्रेन ने हमला किया। इस हमले में 24 लोगों की जान चली गई। करीब 50 लोग घायल हुए। यह ऐलान खेरसॉन के गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने किया। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने आधी रात को आम लोगों को निशाना बनाने वाली इस घटना को सबसे क्रूर बताया।
Tags: