यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- हम जरूर इस युद्ध को जीतेंगे

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 21वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन जंग को समाप्त करने के लिए आम सहमति नहीं बन पा रही है।

Update: 2022-03-16 00:43 GMT

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 21वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन जंग को समाप्त करने के लिए आम सहमति नहीं बन पा रही है। लंबी खिचती जंग के बीच रूस के सैन्य उपकरण और गोला-बारूद तेजी से खत्म हो रहे हैं। पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूस के पास सिर्फ दस दिन का ही गोला-बारूद बचा है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने 15 और रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

नाटो सचिव-जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि हम चिंतित हैं कि मास्को यूक्रेन में संभवतः रासायनिक हथियारों सहित एक झूठा झंडा अभियान चला सकता है। रूस को कोई भी समर्थन, चाहे वह सैन्य हो या कोई अन्य समर्थन, उसे यूक्रेन के खिलाफ इस युद्ध में मदद करेगा।

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन बुधवार को सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे और खाड़ी देशों से अधिक तेल का उत्पादन करने और ब्रिटेन को रूसी तेल पर निर्भरता कम करने में मदद करने के लिए कहेंगे।

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध पर आज चेक गणराज्य, पोलैंड और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्रियों के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बैठक की और बैठक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोगियों के साथ हम इस युद्ध को जीतेंगे।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष का 21वां दिन है। इस युद्ध के चलते बीते दिनों कच्चे तेल का भाव अपने 14 साल के शिखर पहुंचकर 139 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेंट क्रूड के भाव तीन हफ्ते में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं।

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध पर विराम को लेकर चल रही बातचीत पर कीव वार्ताकार का कहना है कि रूस के साथ बातचीत मौलिक विरोधाभासों का सामना करती है।


Tags:    

Similar News

-->