यूक्रेन के पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन विटाली क्लिट्स्को रूसी सेना के खिलाफ उठाएंगे हथियार

Update: 2022-02-25 04:49 GMT

नई दिल्ली: पूर्व हेवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन Vitali Klitschko इस जंग में यूक्रेन की तरफ से लड़ेंगे. उनके साथ उनके भाई Wladimir Klitschko भी होंगे. वह भी बड़े बॉक्सर रहे हैं.

यूक्रेन के गृह मंत्री Anton Gerashchenko ने बताया है कि कीव में सुबह से कुल छह धमाके हो चुके हैं. उनके मुताबिक, ये धमाके क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए. आगे कहा गया है कि कार्रवाई करते हुए रूस का एक विमान भी गिराया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ देर में NATO सदस्यों संग वर्चुअल मीटिंग करेंगे. बता दें कि इससे पहले बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा था कि यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और अमेरिका वहां अपनी सेना नहीं भेजेगा. अमेरिका ने कहा था कि उसके प्रतिबंध रूस को वैश्विक वित्तीय प्रणाली से अलग कर देंगे.

Tags:    

Similar News