World वर्ल्ड: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने रविवार को बतया कि यूक्रेन सोमवार को रूस द्वारा प्रस्तावित टर्की में होने वाली बैठक में भाग लेगा। ज़ेलेन्स्की ने अपनी सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद टेलीग्राम पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस बैठक से पहले उन्होंने यूक्रेन की स्थिति स्पष्ट की है।
यूक्रेन की प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई एक बार फिर रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव करेंगे। यह बैठक रूस के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के बीच विशेष महत्व रखती है, और दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए एक मंच प्रदान कर सकती है। है।