यूक्रेन-अमेरिका खनिज समझौते से आर्थिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा: Ukraine

Update: 2025-05-01 11:20 GMT

World वर्ल्ड: यूक्रेन और अमेरिका के बीच एक नया खनिज समझौता हुआ है, जिसे यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा ने दोनों देशों के रिश्तों में एक अहम पड़ाव बताया है। इस करार के तहत अमेरिका को यूक्रेन के खनिज संसाधनों तक प्राथमिक पहुंच मिलेगी, साथ ही यह समझौता देश के पुनर्निर्माण में निवेश के रास्ते खोलेगा।

यह करार वॉशिंगटन में बुधवार को साइन हुआ और इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है। इस पहल को यूक्रेन की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में रणनीतिक प्रयास माना जा रहा है।

सिबीहा ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख  से भी इस समझौते पर चर्चा की और भविष्य की कूटनीतिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। यह समझौता रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान की ओर अमेरिकी प्रयासों का हिस्सा भी है, जिसमें ट्रंप की सक्रिय भूमिका बताई जा रही है


Tags:    

Similar News