नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है की चेचन रशियन गार्ड की पूरी कॉलम को नष्ट किया गया है.

यूट्यूब ने उठाया यह कदम
यूट्यूब ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। यूट्यूब ने रूसी चैनलों के यूट्यूब पर आने वाले ऐडवर्टीजमेंट से मिलना वाला पैसा देना बंद कर दिया है।
यूक्रेन का दावा, रूस की सेना को पहुंचाया बड़ा नुकसान
एक तरफ रूस आक्रमण कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने 3500 रूसी सैनिकों, 14 विमानों औऱ 8 हेलिकॉप्टरों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन ने विमान गिराने की तस्वीरें भी जारी की हैं। रात में यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध और भी भीषण हो गया था।
जो बाइडन ने दिया बड़ा बयान
अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने रूस पर कई प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इन प्रतिबंधों का एक मात्र विकल्प तीसरा विश्वयुद्ध है। एक इंटरव्यू में बाइडन ने कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा दूसरा विकल्प यह है कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन न करे, उसको कीमत चुकानी पड़े।


Tags: