यूक्रेन को ब्रिटेन से ₹580 मिलियन डॉलर की नई सैन्य मदद

Update: 2025-04-11 08:30 GMT

World वर्ल्डब्रिटेन ने यूक्रेन को 450 मिलियन पाउंड (लगभग 580 मिलियन डॉलर) की नई सैन्य सहायता देने की घोषणा की है। इसमें से 350 मिलियन पाउंड ब्रिटेन के इस वर्ष के 4.5 बिलियन पाउंड के यूक्रेन समर्थन पैकेज से आएंगे, जबकि शेष राशि नॉर्वे प्रदान करेगा।

यह सहायता पैकेज यूक्रेन डिफेंस कॉन्टैक्ट ग्रुप की ब्रुसेल्स में हो रही बैठक के दौरान घोषित की गई, जिसकी अध्यक्षता ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली और जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस ने की। इस समूह में नाटो सहित कई देश शामिल हैं जो यूक्रेन को समर्थन दे रहे हैं।

इस पैकेज के तहत वाहनों और उपकरणों की मरम्मत, रडार सिस्टम, एंटी-टैंक माइन्स और लाखों की संख्या में ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कदम रूस के खिलाफ यूक्रेन की स्थिति को मजबूत करने और किसी संभावित शांति समझौते से पहले रणनीतिक बढ़त दिलाने के उद्देश्य से उठाया गया है

Tags:    

Similar News

null