कैलिफोर्निया में दो लोगों ने बस पर की फायरिंग, दो महिलाओं की मौत, पांच अन्य घायल

एक महिला की हालत अब भी गंभीर है।

Update: 2021-05-20 02:40 GMT

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र फ्री रोड पर दो लोगों ने एक बस पर फायरिंग कर दी जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुई हैं। 'ईस्ट बे टाइम्स' की खबर के अनुसार, बस में सवार यात्री एक महिला का 21वां जन्मदिन मना रहे थे।

इंटरस्टेट-580 पर देर रात बस पर हमला किया गया। बस सैन फ्रांसिस्को से ओकलैंड लौट रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बस पर करीब 70 गोलियां चलाई गई और ऐसा लगता है कि यह फायरिंग किसी को निशाना बनाकर की गई।एक महिला की हालत अब भी गंभीर है।

Tags:    

Similar News

-->