चीन पर ट्रंप का बड़ा टैक्स हमला, US टैरिफ दर 145% तक पहुंची

Update: 2025-04-10 18:19 GMT

World वर्ल्डअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात पर शुल्क बढ़ाकर अब 145% कर दिया है, जो आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-चीन व्यापार को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। व्हाइट हाउस के ताज़ा आदेश के मुताबिक, यह शुल्क अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने और फेंटानिल तस्करी में चीन की भूमिका के चलते लगाया गया है। यह शुल्क 125% है, जो पहले से लागू 20% टैक्स के अतिरिक्त है।

ट्रंप ने जहां अन्य देशों के लिए 90 दिनों की छूट दी है, वहीं चीन पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। $800 तक के चीनी सामान पर अब 120% टैक्स लगेगा, जबकि पहले यह 90% था।इसके अलावा 2 मई से 1 जून तक आने वाले डाक पार्सल पर शुल्क $100 और 1 जून के बाद $200 तक बढ़ा दिया गया है



Tags:    

Similar News