World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन सोमवार को यूक्रेन संघर्ष पर सीधी बातचीत कर सकते हैं। इस बैठक को लेकर वैश्विक स्तर पर निगाहें टिकी हैं, खासकर ऐसे समय में जब यूरोपीय देशों ने क्रीमिया सहित युद्धग्रस्त इलाकों में तत्काल संघर्षविराम की अपील की है।
2022 में रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद से यह टकराव पश्चिम और रूस के बीच गंभीर तनाव में बदल गया है। अब तक रूस यूक्रेन के कई क्षेत्रों पर नियंत्रण बनाए हुए है।
पुतीन जहां अपनी पूर्व शर्तों पर अड़े हुए हैं, वहीं ट्रंप का मानना है कि जब तक दोनों नेता सीधे संवाद नहीं करते, शांति की दिशा में कोई ठोस प्रगति संभव नहीं है।