भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump ने दी चेतावनी

Update: 2026-06-12 15:43 GMT

विश्व:ट्रंप का ईरान पर आरोप: भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला अस्वीकार्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (12 जून) को ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाकर ईरान ने ड्रोन हमला करने की कोशिश की। ट्रंप ने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और कहा कि अमेरिकी बलों ने इस हमले को विफल कर दिया। उनके अनुसार, इस तरह की हरकत किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और ईरान को तुरंत अपना व्यवहार बदलना चाहिए।

इस हफ्ते ओमान की खाड़ी के पास चार दिन में तीन जहाजों पर हमला हुआ। 8 जून को पलाऊ के झंडे वाला तेल टैंकर मैरीवेक्स (Maryvex) को निशाना बनाया गया, जिसमें 24 भारतीय चालक दल सदस्य सवार थे। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके दो दिन बाद पलाऊ के दूसरे टैंकर सेटेबेलो (Settebello) पर हमला हुआ, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। गुरुवार को गिनी-बिसाऊ के झंडे वाला तीसरा टैंकर जलवीर (Jalveer) भी निशाने पर आया, जिसमें 20 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे।

इस घटना के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और विदेश मंत्रालय ने दो बार अमेरिकी राजदूत को तलब किया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि भारतीय जहाजों पर हमला अमेरिका ने नहीं, बल्कि ईरान ने किया। उन्होंने ईरान पर मीडिया में झूठी जानकारी फैलाने का भी आरोप लगाया और कहा कि कथित समझौता शर्तों का वास्तविक मसौदे से कोई संबंध नहीं है।

Tags:    

Similar News