World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन पर 125% टैरिफ लगाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम किसी न किसी को उठाना ही था। व्हाइट हाउस में रेसिंग चैंपियनों से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि पहले किसी भी राष्ट्रपति ने चीन के साथ व्यापार घाटे को गंभीरता से नहीं लिया।
उन्होंने दावा किया कि बीते साल चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार से 1 ट्रिलियन डॉलर कमाया, जिसे उन्होंने अपनी टैरिफ नीति से बदल दिया है। ट्रंप ने बताया कि जो देश जवाबी टैक्स नहीं लगा रहे, उन्हें 90 दिन की छूट दी गई है, लेकिन चीन द्वारा जवाबी टैरिफ लगाने के चलते उस पर टैक्स दर को और बढ़ाना पड़ा।