अमेरिका ने यूरेनियम खनन परियोजना को दी मंज़ूरी

Update: 2025-05-25 10:28 GMT

World वर्ल्ड: ट्रंप प्रशासन ने उटाह राज्य में कनाडाई कंपनी Anfield Energy की वेल्वेट-वूड यूरेनियम खनन परियोजना को मात्र 14 दिनों में पर्यावरणीय समीक्षा पूरी कर शुक्रवार को मंजूरी दे दी। यह मंजूरी नए "फास्ट-ट्रैक" प्रक्रिया के तहत दी गई है, जो ऊर्जा और खनन परियोजनाओं को तेजी से स्वीकृति देने के लिए शुरू की गई है।

यह परियोजना आंतरिक विभाग की उस नई आपातकालीन नीति के तहत पहली है, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने घरेलू ऊर्जा आपूर्ति बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने कार्यकाल के पहले दिन घोषित किया था।

यूरेनियम, जो परमाणु ऊर्जा और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होता है, के साथ इस खदान से वैनाडियम धातु का भी उत्पादन होगा, जिसका उपयोग बैटरी और स्टील को मज़बूत करने में होता है।


Tags:    

Similar News

null