कल इतने करीब होंगे बृहस्पति-शनि कि दिखेंगे एक, 400 साल में सबसे कम दूरी...

साल 2020 की यादें भले ही कोरोना वायरस की महामारी से जुड़ी हों,

Update: 2020-12-20 14:32 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :  वॉशिंगटन |  साल 2020 की यादें भले ही कोरोना वायरस की महामारी से जुड़ी हों,आखिरी महीना मानो ऐस्ट्रोनॉमर्स और स्काईवॉचर्स के लिए किसी खगोलीय खजाने की तरह आया हो। टूटते तारों की बारिश Geminid Meteor Shower से लेकर पूर्ण सूर्य ग्रहण तक, इस महीने कई अविस्मरणीय नजारे देखने को मिले और अब वक्त है शोस्टॉपर के आने का।

पूरी दुनिया सोमवार को ऐसा नजारा देखेगी जो किसी शख्स के जीवनकाल में एक ही बार आता है- The Great Conjunction। यह अपने आप में कितनी दुर्लभ घटना है, इसका पता इस बात से चलता है कि 400 साल बाद ये इतने करीब आएंगे। आपको बता दें कि किन्हीं दो ग्रहों या स्पेस ऑब्जेक्ट्स इस तरह से गुजरने को Conjunction कहते हैं।
क्यों खास है इस साल का Conjunction?
दरअसल, बृहस्पति और शनि ग्रहों इस दिन इतने करीब होंगे कि ये एक ही दिखेंगे। इन दोनों के बीच सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी होगी। खास बात यह है कि 800 सौ साल पहले यह मौका रात के वक्त आया था और इस बार भी इसे रात को देखा जा सकेगा। यूं तो दोनों ग्रह 60 साल बाद फिर इतने ही करीब आएंगे लेकिन इन्हें देखा जा सकेगा या नहीं, यह बाद में पता चलेगा। Great Conjunction हर 20 साल बाद होता है लेकिन इस साल ये दोनों बेहद करीब होंगे, इसलिए यह साल खास है।
कैसे देखा जा सकेगा दुर्लभ नजारा?
इनकी बेहद करीबी की वजह से इन्हें धरती के हर हिस्से से देखा जा सकेगा। 21 दिसंबर को सूरज के अस्त होने के बाद 45-60 मिनट बाद इन्हें आसमान में देखा जा सकेगा। बृहस्पति जहां एक चमकते तारे जैसा दिखेगा और शनि उससे ऊपर थोड़ा कम चमक रहा होगा लेकिन हाथ सीधा करने पर दोनों एक उंगली के अंदर आ सकेंगे। जब सूरज का चक्कर लगाते हुए बृहस्पति शनि से आगे निकल जाएगा तो दोनों की स्थिति भी बदल जाएगी।
21 दिसंबर को सबसे छोटा दिन
क्रिसमस से सिर्फ चार दिन पहले दिखने के कारण इसे इस साल 'क्रिसमस स्टार' कहा जा रहा है। 21 दिसंबर को ही Winter Solstice भी होगा जो उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है। इसके साथ ही इस हिस्से पर सूरज की किरणें पड़ने का समय बढ़ता रहता है।


Tags:    

Similar News