महासागरों पर कब्जा करने के लिए चीनी नौसेना ने जुटाई 'राक्षसी' ताकतें, क्या है 'ड्रैगन' का प्लान?

इस जहाज को 23 अप्रैल 2021 को हैनान द्वीप पर दक्षिण सागर बेड़े में शामिल किया गया था।

Update: 2022-01-03 10:31 GMT

चीन अपनी नौसेना की ताकत को लगातार बढ़ा रहा है। बीता साल चीनी नौसेना के लिए अभूतपूर्व था। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) ने बीते साल 1,70,000 टन जहाजों को अपने बेड़े में शामिल किया था। चीनी नौसेना हर साल अपने बेड़े में इस तरह के जहाजों को शामिल करती है। इस तरह चीनी नौसेना दुनिया की सबसे आधुनिक और सक्षम नौसेनाओं में से एक बन गई है। इस तरह चीन ने एशियाई नौसेना को पीछे छोड़ दिया है।

2021 में और मजबूत हुई चीनी नौसेना
चीनी नौसेना के लिए 2021 शानदार साल रहा। इसने अपने बेड़े में 094A बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN), दो तर के 075 हेलिकाप्टर लैंडिंग डॉक (LHD), तीन प्रकार के 055 क्रूजर, सात प्रकार 052D विध्वंसक, छह तरह के 056A कोरवेट, छह तरह के 082II खदान काउंटर मेयर पोत, केबल बिछाने वाला एक जहाज और तीन प्रकार के निगरानी जहाजों को शामिल किया था। चीनी नौसेना के बेड़े में अत्याधिनुक जहाज शामिल होने के बाद उसका आत्मविश्वास बढ़ा है।
चीन न केवल अपने तट के पास समुद्र पर हावी होना चाहता है बल्कि तथाकथित प्रथम द्वीप श्रृंखला से बाहर निकलने और दूर के महासागरों में झंडा फहराने की कोशिश कर रहा है। वास्तव में चीन 2022 में अदन की खाड़ी में अपनी उपस्थिति की 14वीं वर्षगांठ मना रहा होगा।
कई जहाजों का निर्माण किया
साल 2021 में चीन ने कई जहाजों का निर्माण किया है। चीनी सेना ने अपने बेड़े में टाइप 075 एलएचडी को शामिल किया है, जो अपने फ्लैट डेक के लिए एक विमान वाहक के समान दिखता है। एलएचडी में बड़ी संख्या में हेलिकाप्टर को रखा जा सकता है। साथ ही इस जहाज पर एक साथ हजार सैनिकों और उनके हमले वाले वाहनों को भी ले जाया जा सकता है। इस जहाज को 23 अप्रैल 2021 को हैनान द्वीप पर दक्षिण सागर बेड़े में शामिल किया गया था।


Tags:    

Similar News