चीन में इमारत ढहने के तीन दिन बाद दो और लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद जिनपिंग ने इमारत में फंसे और घायल लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया था।

Update: 2022-05-03 10:05 GMT

चीन के हुनान प्रांत में बीते शुक्रवार को एक छह मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। इसके मलबे में कई लोग फंस गए, जिनको निकालने के लिए बचाव आपरेशन चलाया गया। मलबे से तीन दिन बाद दो लोगों को जिंदा निकालने में सफलता मिली है।

88 घंटे बाद निकाली गई महिला
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इमारत के मलबे से सोमवार दोपहर एक पुरुष को जिंदा निकाला गया। जबकि मंगलवार तड़के एक महिला को सुरक्षित निकाला गया। इस महिला को 88 घंटे बाद निकाला गया। लाइफ डिक्टेशन की मदद से जब महिला को निकाला गया तब उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस ने इमारत के मालिक समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
शिन्हुआ के मुताबिक, चीन में हाल के दिनों में इमारतों के ढहने की घटनाएं बढ़ गई हैं। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि इमारतों में खतरे का मूल्यांकन करना बेहद जरूरी है। सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करके ऊंची-ऊंची इमारतें बनाने पर इस तरह की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस घटना के बाद जिनपिंग ने इमारत में फंसे और घायल लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया था।
वांगचेंग जिले में ढही थी इमारत
गौरतलब है कि चांग्शा शहर के वांगचेंग जिले में शुक्रवार दोपहर में छह मंजिला इमारत गिर गई थी। इमारत का फ्लोर एरिया लगभग 700 वर्ग मीटर है। बचाव दल जीवित लोगों की तलाश कर रहे थे क्योंकि 39 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। इमारत के मालिक को तभी हिरासत में ले लिया गया था।
इस हादसे के बाद शनिवार को चीनी स्टेट काउंसलर वांग योंग ने बचाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया का मार्गदर्शन करने के लिए चांग्शा की एक टीम का नेतृत्व किया था। आपातकालीन प्रबंधन मंत्री हुआंग मिंग ने शनिवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में आगे की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्य सुरक्षा के निरीक्षण का आह्वान किया।
शिन्हुआ के मुताबिक, चीन में हाल के दिनों में इमारतों के ढहने की घटनाएं बढ़ गई हैं। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि इमारतों में खतरे का मूल्यांकन करना बेहद जरूरी है। सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करके ऊंची-ऊंची इमारतें बनाने पर इस तरह की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस घटना के बाद जिनपिंग ने इमारत में फंसे और घायल लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया था।

Tags:    

Similar News