रोम का यह सम्राट स्वयं को भगवान मानता था

Update: 2023-07-07 11:10 GMT

दुनिया में यूं तो कई राजा-महाराजा हुए, जो अपनी निर्दयता और क्रूरता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आज हम आपको जिस राजा की कहानी बताने जा रहे हैं, उसे खौफ का दूसरा नाम कहा जाता था। उसने अपने चार साल के कार्यकाल में लोगों पर इतने जुल्म और अत्याचार किए कि लोग उसके नाम से कांपते थे। वह और कोई नहीं, रोम का सम्राट कलिग्युला था, जिसका असली नाम गाइउस सीजर ऑगस्टस जर्मेनिकस था। उसने आज से करीब दो हजार साल पहले रोमन साम्राज्य पर शासन किया था।

सांसदों की पत्नियों-बेटियों के साथ करता था दुष्कर्म

ऐसा कहा जाता है कि कलियुग्ला के अपनी बहन के साथ भी करीबी संबंध थे। उसकी बहन का नाम ड्रसिला था। इसके अलावा, वह अपने सांसदों की पत्नियों और उनकी बेटियों तक का दुष्कर्म करता था।

विरोधियों को आत्महत्या करने के लिए करता था मजबूर

रोम के सम्राट कलियुग्ला के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह अपने विरोधियों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर देता था।

वह सांसदों को अपने रथ के आगे दौड़ाता था।

कलियुग्ला कितना क्रूर शासक था, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वह लोगों को हिंसक जानवरों से मरवाता था, जिसमें उसे बहुत मजा आता था।

उसने बेतरतीब ढंग से लोगों पर हमला किया, जिससे उसके आस-पास के सभी लोगों में भयानक डर पैदा हो गया।

अफवाह यह भी है कि उसने मूर्तियों के सिर भी कटवा दिए थे और उनकी जगह अपने सिर रख दिए थे।

कलियुग्ला ने रोमन ग्लैडीएटोरियल खेलों को क्रूरता और शक्ति के प्रदर्शन में बदल दिया। कहा जाता है कि उसने मनोरंजन के लिए दर्शकों के सामने अपराधियों और दासों की बलि चढ़ाने के साथ-साथ भीड़ के एक हिस्से को जानवरों को खिला दिया था, क्योंकि उसके पास अपराधियों की कमी थी।

कलियुग्ला ने की चार शादियां

कलियुग्ला ने चार शादियां की थी। उसकी पत्नियों के नाम जूनिया क्लॉडिला, लिविया ओरेस्टिला, लोलिया पॉलिना और मिलोनिया कैसोनिया था। उसकी आखिरी पत्नी मिलोनिया से उसे एक बेटी पैदा हुई जिसका नाम जूलिया ड्रूसिला था।

Tags:    

Similar News

-->