फिर वही हुआ...खरगोश और कछुए की रेस का VIDEO सामने आया

देखें वीडियो.

Update: 2024-10-01 06:22 GMT
नई दिल्ली: खरगोश और कछुए की रेस वाली कहानी सुने बिना किसी का बचपन नहीं गुजरा होगा। ऐसा लगता है कि यह कहानी कभी पुरानी ही नहीं हुई। जी हां, उसी कहानी की बात हो रही है जिसमें आलस की वजह से फुर्तीला खरगोश रेस हार जाता है। वहीं धीरे-धीरे रेंगने वाला कछुआ निरंतर चलने की वजह से जीत जाता है। लोगों ने जब इस कहानी को रियल लाइफ में दोहराने की कोशिश की तो हैरान रह गए। कहानी एक बार फिर दोहराई गई। कछुआ रेस फिर जीत गया।
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक छोटा सा रेस कोर्ट बनाकर खरगोश और कछुए को साथ में छोड़ा जाता है। खरगोश इधर-उधर भागता है और फिर थोड़ी दूर जाकर रुक जाता है। वहीं कछुआ धीरे-धीरे आगे बढ़ता जाता है और अंत में पुरानी कहानी दोहराई जाती है। कछुआ रेस जीत जाता है।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर @TheFigen- नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया जिसे लोगों ने हाथों-हाथ लिया। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 39.8 मिलियन लोगों ने देखा है। 63 हजार से ज्यादा लोगों ने ने इसी रीट्वीट किया है। बहुत सारे यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कहानी यह थी कि एक बार खरगोश को अपनी दौड़ने की रफ्तार पर घमंड हो गया। उसने कछुए को चिढ़ाया और रेस लगाने के लिए ललकारा। कछुआ भी तैयार हो गया। रेस शुरू हुई तो खरगोश सरपट भागा। कुछ दूर आगे जाकर उसने देखा तो पीछे कछुआ कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। उसे लगा कछुआ तो अभी बहुत पीछे है तो क्यों ना वह कुछ देर पेड़ की छाया में आराम कर ले। आराम करते करते कब उसे नींद लग गई पता ही नहीं चला। कछुआ धीरे-धीरे चलता हुआ आगे निकल गया और लक्ष्य तक पहुंच गया। खरगोश की आंख खुली तो वह तेजी से भागा लेकिन वहां कछुआ पहले से ही मौजूद था। इस तरह खरगोश हार गया और कछुआ जीत गया।
Tags:    

Similar News

-->