फिर आई गोलीबारी की घटना, एक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

जिनमें से एक की हालत खतरनाक बनी हुई है। पुलिस गोलीबारी के अन्य ब्योरे की जांच कर रही है।

Update: 2022-04-18 11:10 GMT

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो ने कहा कि अमेरिकी शहर पोर्टलैंड में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत और तीन नाबालिग घायल हो गए हैं। रविवार को रात 8:43 बजे ईस्ट प्रीकंट के अधिकारियों को दक्षिण पूर्व 162 एवेन्यू के 500 ब्लाक में गोलीबारी के घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां टीम को भेजा गया।

पुलिस ने रविवार शाम को जारी बयान में कहा कि जब अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्होंने एक मृत व्यक्ति और तीन नाबालिग लड़के गंभीर रूप से घायल मिले।
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत खतरनाक बनी हुई है। पुलिस गोलीबारी के अन्य ब्योरे की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->