नेपाल में फंसी एवरेस्ट पर सबसे तेज चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाने वाली महिला
हांगकांग निवासी सांग यिन-हंग इन दिनों चीन द्वारा लगाए गए कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण नेपाल से बाहर निकल पाने में असमर्थ हैं।
हांगकांग निवासी सांग यिन-हंग इन दिनों चीन द्वारा लगाए गए कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण नेपाल से बाहर निकल पाने में असमर्थ हैं। उन्होंने किसी भी महिला द्वारा माउंट एवरेस्ट की सबसे तेज चढ़ाई की है और वे अब अन्य पर्वतारोहियों के समान नेपाल नहीं छोड़ पा रही हैं।
सांग यिन-हंग ने कहा, एवरेस्ट चढ़ाई से ज्यादा मुश्किल है घर वापसी
एवरेस्ट आधार शिविर समेत नेपाल में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है जिसके चलते कई देशों ने वहां से यात्रा को रोक दिया है। चढ़ाई का मौसम शुरू होने के बाद यात्रा प्रतिबंध लगाया गया था और नेपाल में इसका ताजा प्रकोप हुआ था।
उन्होंने बताया कि एवरेस्ट पर चढ़ाई से ज्यादा मुश्किल घर वापसी दिखाई दे रही है। वापसी का कोई रास्ता नहीं है। नेपाल के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने चीन से दो साप्ताहिक उड़ानों की अनुमति दी है, लेकिन ये चालू नहीं थीं।