वर्ल्ड \यूपी | उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक युवती को ऑनलाइन दोस्ती के बाद अपने जीवन का सबसे बड़ा धोखा मिला है। यह अजीब घटना तब सामने आई जब एक युवक ने ऑनलाइन लुडो खेलने के दौरान लड़की से दोस्ती की और फिर उसे शादी का प्रस्ताव दिया। दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई, और लड़के ने अयोध्या आकर लड़की से शादी भी कर ली। शादी के बाद दोनों ने तीन दिन तक सुहागरात मनाई, लेकिन फिर जो हुआ, वह किसी के भी लिए चौंकाने वाला था।