ड्रग्स सप्लाई जहाज को सेना ने गोला-बारूद से उड़ाया, कई आतंकियों भी मारे

बड़ी खबर

Update: 2025-09-16 00:47 GMT

अमेरिका। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने वेनजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में एक जहाज पर हमला किया, जिसमें ड्रग्स ले जाने वाले तीन आतंकवादी मारे गए. यह हमला राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर किया गया. ट्रंप ने कहा कि ये हमला उन हिंसक ड्रग तस्करी नेटवर्क और नर्को-आतंकवादियों के खिलाफ था, जो अमेरिका के दक्षिणी कमान क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में वेनजुएला से अमेरिका की ओर ड्रग्स ले जाने वाले आतंकियों को निशाना बनाकर की गई थी.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक लगभग 28 सेकंड की वीडियो भी शेयर की, जिसमें एक जहाज में विस्फोट और आग लगते हुए दिखाया गया है. हालांकि उन्होंने यह साबित नहीं किया कि जहाज पर ड्रग्स ले जा रहे थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर आप ऐसे ड्रग्स ले जा रहे हैं, जो अमेरिकियों की जान ले सकते हैं, तो हम आपको ढूंढ रहे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि दशकों से ड्रग्स तस्करी अमेरिकी समाज पर विनाशकारी असर डाल रही है और लाखों अमेरिकी नागरिकों की जान ले चुकी है. उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार अब इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी और इससे जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा.

इससे पहले 3 सितंबर को अमेरिका ने वेनजुएला से ड्रग्स ले जा रहे एक और जहाज पर हमला किया था, जिसमें सवार सभी 11 लोग मारे गए थे. ये कार्रवाई ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए अमेरिका की लगातार बढ़ती कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही है.

Tags:    

Similar News

null