ईरान से डरावनी खबर आई, कई शहरों को कराना पड़ेगा खाली? क्योंकि...

Update: 2026-03-02 09:38 GMT

नई दिल्ली: युद्ध के बीच ईरान ने एक बहुत बड़ा दावा किया है. ईरान ने कहा है कि रविवार को उसके परमाणु साइट पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है. IAEA में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिका इजरायल ने रविवार को ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया. ईरानी राजदूत से जब पूछा गया कि ईरान में किस न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला हुआ है तो उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने नतान्ज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया है.

इधर ईरान के खिलाफ US और इजरायली मिलिट्री हमले जारी रहने के बीच वियना में इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की इमरजेंसी मीटिंग शुरू हो गई है. IAEA ने इस हमले में रेडिएशन की चेतावनी दी है और कहा है कि कई बड़े शहरों को खाली कराना पड़ सकता है.
Tags:    

Similar News

null