नई दिल्ली:  बीएनपी लीडर तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. 17 साल के देश निकाला के बाद लौटे हैं और अपनी पार्टी BNP को लीड करते हुए 12 फरवरी को बांग्लादेश में हुए नेशनल इलेक्शन में ज़बरदस्त जीत दिलाई है. तारिक रहमान के द्वारा पीएम पद की शपथ लेते ही बांग्लादेश को 36 साल बाद कोई पुरुष PM मिला.

BNP कैबिनेट में किसे कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी?
बांग्लादेशी न्यूज़ आउटलेट, देश रूपंतोर ने BNP के सूत्रों के हवाले से एक लिस्ट हासिल की है, जिसमें बताया गया है कि किन मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को कौन से मंत्रालय दिए जाएंगे.
मिर्ज़ा फ़ख़रुल इस्लाम आलमगीर – स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय
सलाहुद्दीन अहमद - गृह मंत्रालय
अमीर खसरू महमूद चौधरी – वित्त और योजना मंत्रालय
मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद – मुक्ति युद्ध मामलों का मंत्रालय
इकबाल हसन महमूद तुकू – बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय
AZM ज़ाहिद हुसैन – महिला और बाल मंत्रालय, सामाजिक कल्याण
खलीलुर रहमान – विदेश मंत्रालय
अब्दुल अवल मिंटू – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
मिजानुर रहमान मीनू – भूमि मंत्रालय
निताई रॉय चौधरी - सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय
मोहम्मद असदुज्जमां - कानून, न्याय और संसदीय मामलों का मंत्रालय
काज़ी शाह मोफ़ज्जल हुसैन कैकोबाद – धार्मिक मामलों का मंत्रालय
अरिफुल हक चौधरी – श्रम और रोज़गार मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोज़गार
खानदेकर अब्दुल मुक्तदिर – वाणिज्य, उद्योग, कपड़ा और जूट मंत्रालय
ज़ाहिर उद्दीन स्वपन – सूचना और प्रसारण मंत्रालय शाहिद
उद्दीन चौधरी एनी - जल संसाधन मंत्रालय
एहसानुल हक मिलन – शिक्षा, प्राइमरी और मास एजुकेशन मंत्रालय
अमीन उर ​​राशिद – कृषि, मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय
अफरोजा खानम – नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय
असदुल हबीब दुलु - आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय
ज़कारिया ताहिर - आवास और सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय
दीपेन दीवान - चटगाँव पहाड़ी इलाकों के मामले मंत्रालय
सरदार एमडी सखावत हुसैन बकुल - स्वास्थ्य और परिवार नियोजन मंत्रालय
फकीर महबूब अनम - डाक और दूरसंचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
शेख रबीउल आलम, सड़क परिवहन और पुल, रेलवे और शिपिंग मंत्रालय.
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला तारिक सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने बांग्लादेश पहुंचे. स्पीकर ओम बिरला इस आयोजन में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हो रहे हैं.
Tags: