तालिबान ने लापता 14 महिला कार्यकर्ताओं को किया रिहा

इन महिलाओं और अन्य कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करना चाहिए।

Update: 2022-02-05 09:15 GMT

तालिबान ने लापता 14 महिला कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया है। अफगानिस्तान की टोलो न्यूज की एक रिपोर्ट बताती है कि वैश्विक दबाव से निपटने के लिए तालिबान ने महिलाओं को रिहा कर दिया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के महिला जेल से 14 महिलाओं को रिहा किया गया है।

तालिबान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय में काउंटर नार्कोटिक बॉडी के डिप्टी मौलेई अब्दुलहक ने कहा है कि रिहा किए गए कैदियों ने सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को नहीं करने का वादा किया है।
लापता महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की दूसरी घटना की रिपोर्ट के बीच तालिबान ने यह कदम उठाया है। महिला कार्यकर्ता जहरा मोहम्मदी और मुरसल अयार दो दिन पहले लापता हो गई थीं। करीब दो हफ्ते पहले तमना परयानी और परवाना इब्राहिमखिल भी लापता हो गई थीं।
अफगान महिलाओं के लिए अमेरिका की विशेष दूत रीना अमीरी ने कहा कि तालिबान अगर दुनिया के देशों से वैधता चाहता है तो उसे अफगान लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करना चाहिए, खासकर महिलाओं के लिए। उन्होंने कहा है कि ये अन्यायपूर्ण नजरबंदी बंद होनी चाहिए। इन महिलाओं और अन्य कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करना चाहिए।


Tags:    

Similar News

-->